होटल में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:16 PM
गुमला : हुसैन नगर गुमला में गत रात्रि मोहम्मद शाहीद के होटल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इस आगजनी की घटना में मोहम्मद शाहीद को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. होटल के अंदर रखे बेंच-डेस्क, कुर्सी, बैटरी सहित कई प्रकार के खाद्य सामग्री जल गया. घटना के संबंध में शाहीद […]
गुमला : हुसैन नगर गुमला में गत रात्रि मोहम्मद शाहीद के होटल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इस आगजनी की घटना में मोहम्मद शाहीद को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. होटल के अंदर रखे बेंच-डेस्क, कुर्सी, बैटरी सहित कई प्रकार के खाद्य सामग्री जल गया.
घटना के संबंध में शाहीद ने गुमला थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है और अपराधियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है. शाहीद ने बताया कि गत रविवार की रात 9.30 होटल बंद करने के बाद घर चला गया. होटल से घर की दूरी लगभग 100 गज है. इसके बाद सोमवार की अहले सुबह घर से निकला तो देखा कि होटल में आग लगी हुई है. शाहीद ने होटल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों को दी और उन लोगों के सहयोग से होटल में लगी आग को बुझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










