गुमला की मानव तस्कर दिल्ली में गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : दिल्ली में गुमला की मानव तस्कर मंजू कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे अभी तिहाड़ जेल में रखा गया है. रायडीह व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर उसे पकड़ा है. मंजु चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव की रहनेवाली है. लेकिन वह दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी […]
विज्ञापन
गुमला : दिल्ली में गुमला की मानव तस्कर मंजू कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे अभी तिहाड़ जेल में रखा गया है. रायडीह व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर उसे पकड़ा है. मंजु चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव की रहनेवाली है. लेकिन वह दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी के साथ साथ नाबालिग लड़कियों को बेचने का एक बड़ा गिरोह चलाती है.
पुलिस को उसकी तलाश थी. अभी हाल में ही वह रायडीह प्रखंड की चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच दी थी. इसमें दो लड़कियों को मुक्त करा लिया गया है. दोनों लड़कियों को एक संस्था के संरक्षण में रखा गया है.
मंजु पर चैनपुर की भी कई लड़कियों को दिल्ली में ले जाकर बेचने का आरोप है. इधर रायडीह थाना की पुलिस ने मंजु कुमारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी की है. 21 अप्रैल को उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुमला लाया जायेगा. मंजु को दिल्ली से लाने के लिए एक पुलिस टीम और दिल्ली जायेगी. पहले से एक पुलिस टीम दिल्ली में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










