पत्नी को प्रताड़ित करनेवाला पति गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 12:53 AM
रंका : पुलिस ने कर्री निवासी रवींद्र कोरवा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व रवींद्र कोरवा की पत्नी ने उसकी प्रताड़ना से तंग आकर अपने तीन वर्ष के बच्चे को दूध में जहर देकर मार दिया था. साथ ही स्वयं भी जहर […]
रंका : पुलिस ने कर्री निवासी रवींद्र कोरवा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व रवींद्र कोरवा की पत्नी ने उसकी प्रताड़ना से तंग आकर अपने तीन वर्ष के बच्चे को दूध में जहर देकर मार दिया था. साथ ही स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.
उन्होंने बताया कि रवींद्र कोरवा शराब के नशे में हमेशा अपनी पत्नी को मारपीट करता था. इससे प्रताड़ित होकर उसकी पत्नी ने अपने पुत्र को जहर देकर मारने के बाद स्वयं जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद से ही रवींद्र कोरवा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही थी. लेकिन पिछले दो सप्ताह से वह फरार चल रहा था. घर आने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










