गुमला से चार माओवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर थे तैयारी

Updated at : 09 Feb 2020 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला से चार माओवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर थे तैयारी

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला पुलिस ने शनिवार की रात 11.30 बजे भाकपा माओवादी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास बम बनाने की सामग्री के अलावा माओवादी परचा, पिस्तौल व गोली बरामद की है.गिरफ्तार उग्रवादियों में लापुंग के राजा साहू, टोटो के परवेज आलम, कोटाम के मो इरफान […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला पुलिस ने शनिवार की रात 11.30 बजे भाकपा माओवादी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास बम बनाने की सामग्री के अलावा माओवादी परचा, पिस्तौल व गोली बरामद की है.गिरफ्तार उग्रवादियों में लापुंग के राजा साहू, टोटो के परवेज आलम, कोटाम के मो इरफान अंसारी व लुटो गांव के इमरान अंसारी है.

पुलिस इन चारों को गुमला थाना में रखकर पूछताछ करने के बाद रविवार को जेल भेज दी. ये चारों उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. परंतु गुप्त सूचना पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. गुमला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदा उरांव ने चारों उग्रवादियों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इन लोगों पर 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है.

* इस प्रकार पकड़े गये उग्रवादी व मिला विस्फोटक

जानकारी के अनुसार आठ फरवरी की रात्रि 11.30 बजे गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खरका से कोटाम गांव जाने वाले रास्ते के नहर के पास दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया.पुलिस टीम में सअनि इसहाक अंसारी, जवान नामजन सामद, कलींद्र नायक, सुनील कुमार, उज्जवल कुमार, अजय कुमार थे. पुलिस टीम कोटाम व खरका गांव जाने के रास्ते पर पहुंची. तभी पुलिस को अपने पास आता देख लापुंग निवासी राजा साहू व टोटो निवासी परवेज आलम भागने लगे.पुलिस बल ने दोनों को खदेड़ कर धर दबोचा. तलाशी के क्रम में राजा साहू के पास से देशी लोडेड कट्टा जिसे खोलने पर एक जिंदा गोली मिला. जींस पैंट से भाकपा माओवाद कोयल शंख जोनल कमिटि लिखा हुआ तीन लेटर पैड पाया गया.परवेज आलम के कमर से एक लोडेड कट्टा जिसे खोलने पर एक जिंदा गोली पाया गया.

पॉकेट से आठ गोली बरामद किया गया. इसके बाद दोनों आरोपी को लेकर पूछताछ की गयी तो उन दो अन्य लोगों का नाम बताया. इसके बाद पुलिस ने छापामरी कर लुटो गांव से इमरान अंसारी व कोटाम गांव से मोहम्मद इरफान अंसारी को पकड़ा गया. इसके बाद इरफान अंसारी के निशानदेही पर बम बनाने की सामग्री एक किलो अमोनियम नाईट्रेड बरामद किया गया है. इसके बाद इमरान अंसारी के निशानदेही पर इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नन इेलक्टीक डेटोनेटर पांच, जिलेटीन स्टीक नौ पीस मिला.

गुमला थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया, चारों गिरफ्तार युवक भाकपा माओवादी के सदस्य थे. इन लोगों के पास से विस्फोटक, पिस्तौल व परचा मिला है. ये लोग किसी घटना को अंजाम देने वाले थे. परंतु पुलिस ने समय पर चारों को पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola