देश को बहादुर जवानों की जरूरत है : नवीन सिंह

गुमला : आदिवासी विकास उच्च विद्यालय फोरी गुमला में सोमवार को बीएसएफ के जवान अमर शहीद आरक्षक एस किंडो का शहीद दिवस मनाया गया. शहीद आरक्षक एस किंडो आदिवासी विकास उच्च विद्यालय फोरी के छात्र रहे हैं. बीएसएफ में भर्ती होने के बाद 17 सितंबर वर्ष 2003 को कश्मीर में आतंकवादियों का बहादुरी के साथ […]
गुमला : आदिवासी विकास उच्च विद्यालय फोरी गुमला में सोमवार को बीएसएफ के जवान अमर शहीद आरक्षक एस किंडो का शहीद दिवस मनाया गया. शहीद आरक्षक एस किंडो आदिवासी विकास उच्च विद्यालय फोरी के छात्र रहे हैं. बीएसएफ में भर्ती होने के बाद 17 सितंबर वर्ष 2003 को कश्मीर में आतंकवादियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे.
वहीं कार्यक्रम में बीएसएफ ट्रेनिंग कैंप मेरू हजारीबाग के इंस्ट्रक्टर नवीन सिंह ने विद्यालय के बच्चों को शहीद आरक्षक एस किंडो की शौर्यगाथा का वृतांत सुनाया और उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा. श्री सिंह ने कहा कि देश को बहादुर जवानों की जरूरत है. आप सभी बच्चों में भी देशभक्ति का जज्बा है. सेना में भर्ती होकर आप भी देश को अपनी सेवा दे सकते हैं. प्रधानाचार्य प्रमोद कुजूर ने कहा कि देश सेवा में समर्पित सेना के जवान की शहादत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










