टोटो में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

गुमला : गुमला के टोटो में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है. आये दिन हो रही चोरी ने लोगों की नींद उड़ा दी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आंजन रोड में देवरस नगर स्थित सुरेश साव की गुमटी में चोरी हो गयी. चोरों ने गुमटी से करीब 20 हजार रुपये के […]
गुमला : गुमला के टोटो में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है. आये दिन हो रही चोरी ने लोगों की नींद उड़ा दी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आंजन रोड में देवरस नगर स्थित सुरेश साव की गुमटी में चोरी हो गयी. चोरों ने गुमटी से करीब 20 हजार रुपये के सामान उठा ले गये. इनमें एलइडी ब्लब, टॉर्च, क्रीम, पाउडर, साबुन, तेल, सिगरेट एवं अन्य कॉस्मेटिक सामान शामिल हैं.
इसी रात टोटो मुख्य चौक स्थित बंटी मुर्गा दुकान से दर्जनों मुर्गी उठा ले गये. साथ ही बगल के मो अयुब मियां व अब्बास मियां की दुकान पर भी चोरी करने का प्रयास किया गया. इस तरह की घटना से लोग परेशान हैं. कुछ दिन पूर्व टोटो संतोष नगर से सूरज हलवाई की सवारी ऑटो की चोरी हो गयी थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. टोटो मुखिया दिनेश उरांव ने कहा कि टोटो में हाल के दिनों में चोरी की घटना बढ़ी है. जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर मुख्य पथ पर टोटो है. यहां पुलिस गश्ती तेज होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




