गुमला : स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले युवकों की पिटाई, दो युवक भागे, एक धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2019 8:02 PM
दुर्जय पासवान, गुमला संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला की छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचले युवकों की लोगों ने पिटाई कर दी. पिटाई के बाद दो युवक भाग गये. एक युवक को कुछ छात्रों ने खदेड़कर पकड़ लिया. छात्रों ने युवक को रस्सी से बांधकर रखा और गुमला पुलिस को बुलाकर सौंप दिया. युवक […]
दुर्जय पासवान, गुमला
संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला की छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचले युवकों की लोगों ने पिटाई कर दी. पिटाई के बाद दो युवक भाग गये. एक युवक को कुछ छात्रों ने खदेड़कर पकड़ लिया. छात्रों ने युवक को रस्सी से बांधकर रखा और गुमला पुलिस को बुलाकर सौंप दिया. युवक को थाने में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. युवक का नाम नाजरेत बताया जा रहा है.
यहां बता दें कि घटना के बाद छात्र सह सिसई रोड निवासी जिशान खान ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर बेवजह मारपीट करने व छात्राओं से छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें नाजरेत को आरोपी बनाया गया है. दर्ज केस में कहा गया है कि सोमवार की सुबह सवा आठ बजे जिशान प्रतिदिन की तरह संत पात्रिक स्कूल में पढ़ने के लिए आया था. इसी क्रम में संत पात्रिक फुटबॉल मैदान में दो तीन लड़के आकर उसे बेवजह मारने-पीटने लगे.
जिशान के साथी तौसिफ अख्तर व राहुल गोप ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो मनचले युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की. साथ ही स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे. यह देखकर सभी छात्र शोर मचाने लगे, तो स्कूल के कुछ शिक्षक वहां पहुंचे. जिसे देखकर वे लोग भागने लगे. एक युवक नाजरेत को पकड़ा गया.
जिशान ने कहा कि नाजरेत और उसके दोनों दोस्त बदमाश व शरारती किस्म के हैं. इन मनचले युवकों ने छात्रों को जान से मारने की भी धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










