लकड़ी का बोटा जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी का बोटा जब्त, चालक गिरफ्तार

वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से महाराजगंज से 61 लकड़ी का बोटा बरामद किया बसिया में छापामारी में लकड़ी का बोटा सहित पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार बसिया/गुमला : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग गुमला ने बसिया में दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे लकड़ी का बोटा […]

विज्ञापन

वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से महाराजगंज से 61 लकड़ी का बोटा बरामद किया

बसिया में छापामारी में लकड़ी का बोटा सहित पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बसिया/गुमला : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग गुमला ने बसिया में दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे लकड़ी का बोटा बरामद किया है. पहला छापा बसिया में मारा गया, जहां लकड़ी का बोटा पिकअप वाहन के साथ जब्त किया गया है. साथ ही वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरा छापा मंगलवार को बसिया के महाराजगंज में मारा, जहां विभाग ने कुरकुरा पिकेट की पुलिस के साथ मिल कर लकड़ी का 61 बोटा बरामद किया है.
वन विभाग को सूचना मिली थी कि महाराजगंज में लकड़ी माफियाओं द्वारा जंगल से लकड़ी काट कर और बोटा बना कर तस्करी के लिए एकत्रित किया जा रहा है. इसी सूचना पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत ने अपने नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों की एक टीम बनायी. साथ ही कुरकुरा पिकेट की पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त रूप से महाराजगंज में छापामारी कर लकड़ी बोटा जब्त कर लिया.
श्री श्रीकांत ने बताया कि लकड़ी बोटा जब्त करने के बाद कई लोगों से पूछताछ भी की, जिसमें लोगों ने कुछ स्थानीय ग्रामीणों की संलिप्ता भी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola