जीएसटी बिल के साथ ईंंट आपूर्ति करने का निर्देश
सिसई : प्रखंड कार्यालय सिसई में ईंट भट्ठा मालिकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की. बैठक में आवास योजना में ईंटों की पर्याप्त आवश्यकता एवं बरसात में होने वाले कमी की तैयारी के आदेश पर विचार किया गया. बीडीओ ने कहा कि सत्र 2019-20 में प्रखंड में 2321 पीएम आवास का […]
सिसई : प्रखंड कार्यालय सिसई में ईंट भट्ठा मालिकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की. बैठक में आवास योजना में ईंटों की पर्याप्त आवश्यकता एवं बरसात में होने वाले कमी की तैयारी के आदेश पर विचार किया गया. बीडीओ ने कहा कि सत्र 2019-20 में प्रखंड में 2321 पीएम आवास का लक्ष्य मिला है.
आपके शहर में
आवास निर्माण में पूरे प्रखंड के लिए लगभग ढाई करोड़ ईंट की जरूरत है. उचित मूल्य का निर्धारण एवं गुणवता पूर्ण ईंट उपलब्ध कराने की बात पर भट्ठा मालिकों ने बाहर से अवैध रूप से आने वाले ईंट गाड़ियों पर रोक लगाने और इसके लिए डीसी से उचित कार्रवाई करने की मांग रखी. इस पर बीडीओ ने जीएसटी बिल के साथ ईंटों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया. मौके पर उप प्रमुख दीपक अधिकारी, सुजीत जायसवाल, अताउल्ला अंसारी, दीनु ओहदार, राजकुमार जायसवाल, अनिल कुमार, सबील अहमद सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए