बिजली के लिए गुमला बंद करेंगे : चेंबर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 1:27 AM
गुमला : फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने कहा है कि गुमला जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. सरकार का जो वादा है. वह भी फेल हो गया. कुछ दिन पहले बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार गुमला आये थे. बड़े वादे किये. व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि […]
गुमला : फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने कहा है कि गुमला जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. सरकार का जो वादा है. वह भी फेल हो गया. कुछ दिन पहले बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार गुमला आये थे. बड़े वादे किये. व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि बिजली नियमित मिलेगी, लेकिन उनके वादे की पोल गुमला की बिजली सप्लाई व्यवस्था खोल रही है. बिजली की समस्या को लेकर अब चेंबर उग्र आंदोलन के मूड में है. श्री माहेश्वरी ने पत्रकारों को बताया कि पांच दिन के अंदर गुमला बंद किया जायेगा.
विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति के नाम पर खिलवाड़ कर रहा है. गर्मी का प्रकोप है, लेकिन विद्युत आपूर्ति करने में विभाग अपनी असमर्थता बताता है. विभाग के पास नित्य नये बहाने तैयार हैं. यदि बारिश हो गयी, तो पेड़ गिरने के नाम से विद्युत आपूर्ति रोक दी जाती है. यदि मौसम सही है, तो गुमला को कम बिजली मिलने का रोना रोकर विद्युत आपूर्ति रोक दी जाती है.
फॉल्ट ठीक करने के नाम पर दिनभर बिजली काट दी जाती है. विगत दिनों विद्युत विभाग के एमडी राहुल पुरवार भी गुमला आये और भरोसा दिलाया कि 6 से 8 बजे तक मरम्मत कार्य करने के लिए बिजली काटी जायेगी. बाकी समय 20 से 22 घंटे बिजली रहेगी, परंतु उनका झूठ पूरी गुमला देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










