झारखंड में 1284 लोगों ने एक दिन में कोरोना को दी मात, रिकवरी रेट 87 फीसदी से अधिक

Coronavirus in Jharkhand, Ranchi news : रांची : झारखंड में सोमवार को काेरोना संक्रमित 1284 लोगों ने काेरोना को मात दी है. राज्य में धीरे-धीरे रिकवरी रेट में सुधार होने लगा है. देश की अपेक्षा झारखंड में रिकवरी रेट 87.29 फीसदी है, जबकि देश में अभी रिकवरी रेट 84.30 फीसदी है. इधर, झारखंड में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 76,843 पहुंच गयी है.
Coronavirus in Jharkhand, Ranchi news : रांची : झारखंड में सोमवार को काेरोना संक्रमित 1284 लोगों ने काेरोना को मात दी है. राज्य में धीरे-धीरे रिकवरी रेट में सुधार होने लगा है. देश की अपेक्षा झारखंड में रिकवरी रेट 87.29 फीसदी है, जबकि देश में अभी रिकवरी रेट 84.30 फीसदी है. इधर, झारखंड में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 76,843 पहुंच गयी है.
झारखंड में सोमवार को 1284 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 76,843 पहुंच गयी है. सोमवार को देवघर जिला में 14, धनबाद में 100, दुमका में 24, पूर्वी सिंहभूम में 236, गढ़वा में 48, गिरिडीह में 29, गोड्डा में 25, गुमला में 2, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 4, खूंटी में 36, कोडरमा में 45, लातेहार में 35, लोहरदगा में 31, पलामू में 34, रामगढ़ में 30, रांची में 478, साहिबगंज में 3, सरायकेला में 38, सिमडेगा में 3 और पश्चिमी सिंहभूम में 37 लोगों ने कोरोना को मात दी है.
सोमवार को कोरोना संक्रमण के 816 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या राज्य में 88,026 पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में बोकारो जिला में 50, चतरा में 8, देवघर में 7, धनबाद में 43, दुमका में 8, पूर्वी सिंहभूम में 70, गढ़वा में 35, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 9, गुमला में 12, हजारीबाग में 20, जामताड़ा में 6, खूंटी में 32, कोडरमा में 3, लातेहार में 11, लोहरदगा में 9, पाकुड़ में 7, पलामू में 18, रामगढ़ में 28, रांची में 319, साहिबगंज में 8, सरायकेला में 47, सिमडेगा में 17 और पश्चिमी सिंहभूम में 27 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.
Also Read: स्पेशल ड्राइव चलाकर पश्चिमी सिंहभूम में हुई 50,536 लोगों की कोरोना जांच, 756 पॉजिटिव मिले
झारखंड में सोमवार को 10,436 एक्टिव केस बचे हैं. इसके तहत बोकाराे जिला में 488, चतरा में 143, देवघर में 150, धनबाद में 552, दुमका में 222, पूर्वी सिंहभूम में 1750, गढ़वा में 117, गिरिडीह में 181, गोड्डा में 94, गुमला में 191, हजारीबाग में 485, जामताड़ा में 118, खूंटी में 367, कोडरमा में 283, लातेहार में 257, लोहरदगा में 327, पाकुड़ में 172, पलामू में 140, रामगढ़ में 165, रांची में 3274, साहिबगंज में 101, सरायकेला में 388, सिमडेगा में 177 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 295 एक्टिव केस है.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई है. इस तरह से अब तक राज्य में 747 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 1, रांची में 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 1 व्यक्ति की मौत काेरोना से हुई है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




