ePaper

जंगल के रास्ते में मिला वृद्ध का शव, लू लगने से मौत की आशंका

Updated at : 11 May 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल के रास्ते में मिला वृद्ध का शव, लू लगने से मौत की आशंका

जारी(गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पहाड़ के फैइटकोना जंगल के रास्ते से करीब 75 साल के एक व्यक्ति का शव जारी पुलिस ने बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि लू लगने से वृद्ध की मौत हो गयी होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज […]

विज्ञापन

जारी(गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पहाड़ के फैइटकोना जंगल के रास्ते से करीब 75 साल के एक व्यक्ति का शव जारी पुलिस ने बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि लू लगने से वृद्ध की मौत हो गयी होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने फैइटकोना जंगल गयी थी. इसी क्रम में पहाड़ के उपर रास्ते में एक वृद्ध को गिरा देखा. लकड़ी चुन कर लौट रही महिलाओं ने वृद्ध को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया.

वह बेहोशी की हालत में था और पीने के लिए पानी मांग रहा था. महिलाओं ने पानी जुगाड़ करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास जंगल में पानी नहीं मिला. इसके कुछ देर के बाद वृद्ध की मौत हो गयी. महिलाओं ने गांव वालों की इसकी जानकारी दी. गांव के लोगों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी. रात होने के कारण जारी पुलिस शुक्रवार को घटना स्थल जाकर शव को कब्जे में किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola