बच्चे के ऊपर से गुजरा पिकअप, बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरनो : भरनो मुख्यालय के बैंक के समीप अर्पण के ऊपर से एक पिकअप वैन गुजर गयी. इस घटना में अर्पण बाल-बाल बच गया. बताया गया कि भिंसेंट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भरनो बैंक गये हुए थे. बैंक में काम खत्म होने के बाद सड़क पार करने के समय उनका बड़ा बेटा […]

विज्ञापन

भरनो : भरनो मुख्यालय के बैंक के समीप अर्पण के ऊपर से एक पिकअप वैन गुजर गयी. इस घटना में अर्पण बाल-बाल बच गया. बताया गया कि भिंसेंट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भरनो बैंक गये हुए थे.

विज्ञापन

बैंक में काम खत्म होने के बाद सड़क पार करने के समय उनका बड़ा बेटा अर्पण अचानक एनएच पर दौड़ गया. वहीं जिस समय अर्पण सड़क पर दौड़ा था, उसी समय रांची की ओर से एक पिकअप वैन तेजी से गुमला की ओर जा रही थी. अर्पण दौड़ने के क्रम में सड़क पर ही गिर गया और वैन उसके ऊपर से गुजर गयी.

इस घटना में अर्पण के चेहरे, सिर व हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सा में चोटे आये. फिलहाल वह ठीक है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola