वज्रपात से एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिशुनपुर : प्रखंड के निरासी करचा गांव में वज्रपात की चपेट मे आने से परमेश्वर उरांव (55) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर बिशुनपुर प्रखंड में तेज बारिश के साथ बिजली चमक रही थी. उसी दौरान निरासी करचा गांव के परमेश्वर उरांव अपने घर में बैठे हुए थे, तभी […]
विज्ञापन
बिशुनपुर : प्रखंड के निरासी करचा गांव में वज्रपात की चपेट मे आने से परमेश्वर उरांव (55) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर बिशुनपुर प्रखंड में तेज बारिश के साथ बिजली चमक रही थी. उसी दौरान निरासी करचा गांव के परमेश्वर उरांव अपने घर में बैठे हुए थे, तभी घर पर ही वज्रपात हो गया, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी.वज्रपात से घर में रखे कपड़े भी जल गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट मेंं आयी दो छात्राएं : घाघरा. सकरपुर गम्हरिया गांव निवासी अलिशा मिंज (16) व अल्पना एक्का (16) नामक दो छात्राएं वज्रपात की चपेट में आ गयी. परिजनों ने दोनों को सीएचसी घाघरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया गया कि दोनों छात्राएं स्कूल से लौट कर घर में खाना खाकर गांव में घूमने के लिए निकली थी. इसी क्रम में तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में दोनों छात्राएं आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन