छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, दो दिन पूर्व युवकों ने जबरन खिलाया था नशीला पदार्थ

Updated at : 07 Feb 2019 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, दो दिन पूर्व युवकों ने जबरन खिलाया था नशीला पदार्थ

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला सदर थाना स्थित फसिया पोढ़ाटोली गांव निवासी इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार दो मनचले युवक लगातार लड़की से छेड़खानी करते थे. मंगलवार को युवकों ने लड़की को पकड़कर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया था. तब से छात्रा परेशान थी […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला सदर थाना स्थित फसिया पोढ़ाटोली गांव निवासी इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार दो मनचले युवक लगातार लड़की से छेड़खानी करते थे. मंगलवार को युवकों ने लड़की को पकड़कर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया था. तब से छात्रा परेशान थी और बुधवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली.

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि गुमला शहर के चीकू व बिशुनपुर प्रखंड के योगेश नामक युवक उसकी बेटी से छेड़खानी करते थे. इन्हीं दोनों युवकों ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाया था. इधर, लड़की की मौत की जानकारी बुधवार की रात को तब हुई. जब परिजन उसके कमरे में गये. पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

पिता ने कहा

मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पंपापुर इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. गत मंगलवार को शहर के गुमला शहर के बिरसा मुंडा पार्क के समीप रहने वाले युवक चीकू व बिशुनपुर प्रखंड निवासी योगेश ने रामनगर लिप्टस बगान में मेरी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की थी. जिसके बाद वह नशे की हालत में घर पहुंची थी.

उक्त घटना को मेरे छोटे बेटे को पड़ोस के युवकों ने बताया था. जिसके बाद उसने मां को बताया और मंगलवार की रात जब मैं घर पहुंचा, तो मेरी पत्नी ने मुझे जानकारी दी. मैं चुप होकर बैठकर रो दिया. जिसके बाद मुझे रोता देखकर मेरी बेटी चुपचाप अपने कमरे में चली गयी. रात भर ठीक रहने के बाद बुधवार को जब मैं घर से निकला, तो उसने देर शाम घर के सामग्री रखे कमरे में जाकर लोहे के पाइप में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola