गुमला : खुद की जान बचाने के लिए चाचा ने भतीजे को मार डाला, दो दोस्तों ने भागकर बचायी जान

दुर्जय पासवान, गुमला खुद की जान बचाने के लिए सगे चाचा ने अपने ही भतीजा को मार डाला. भतीजा के दो दोस्त भी थे. वे किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकले, नहीं तो उनकी भी हत्या हो जाती. यह घटना गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के सासो गांव की है. गांव के एतवा उरांव […]
दुर्जय पासवान, गुमला
खुद की जान बचाने के लिए सगे चाचा ने अपने ही भतीजा को मार डाला. भतीजा के दो दोस्त भी थे. वे किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकले, नहीं तो उनकी भी हत्या हो जाती. यह घटना गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के सासो गांव की है. गांव के एतवा उरांव ने अपने ही भतीजा मुन्ना उरांव की गुरुवार की देर शाम को हत्या कर दी.
हत्या की सूचना पाकर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो दल बल के साथ रात में ही घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं. इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि एतवा व मुन्ना के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसको लेकर एक माह पूर्व में मारपीट हुई थी. मामला थाना तक गया था. जहां पर थाना में बॉन्ड लिखवा कर दोनों पक्ष को समझौता करा कर विवाद खत्म करा कर छोड़ दिया गया था.
एक महीना के बाद मुन्ना अपने गांव के ही ऋतु उरांव एवं राजेश महतो के साथ गुरुवार की देर शाम अपने चाचा एतवा को मारने की नियत से उसके घर में गया. इसी दौरान आत्मरक्षा में एतवा ने मुन्ना पर हमला कर दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद ऋतु व राजेश वहां से भागने में सफल हो गये.
हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी उपेंद्र महतो को दूरभाष पर दिया. जिसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










