वज्रपात में युवक की मौत, मवेशी भी मरे

सिसई : सिसई में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है. मंगलवार को दिन के तीन बजे बारिश के साथ वज्रपात होने से पालकोट सिजन गांव निवासी सुखू उरांव (38) की मौत हो गयी, वहीं कुदरा में चार गाय तथा रेढ़वा में दो गाय की मौत हो गयी. घायलों में विश्वनाथ उरांव, बिरसा उरांव, शांति […]
सिसई : सिसई में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है. मंगलवार को दिन के तीन बजे बारिश के साथ वज्रपात होने से पालकोट सिजन गांव निवासी सुखू उरांव (38) की मौत हो गयी, वहीं कुदरा में चार गाय तथा रेढ़वा में दो गाय की मौत हो गयी. घायलों में विश्वनाथ उरांव, बिरसा उरांव, शांति कुमारी, ललिता देवी, मेहरून बीबी शामिल हैं.
जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. मृतक सुखू उरांव सिसई में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था. बारिश होने पर विश्वनाथ उरांव, बिरसा उरांव व शांति कुमारी के साथ लकिया के मंगरा उरांव के घर बच रहा था. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. ललिता देवी भदौली स्थित अपने घर के आंगन में थी तथा मेहरून बीबी महुआडीपा से सिसई आ रही थीं.
इसी बीच ये वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गयीं. कुदरा गांव में एक करंज पेड़ के नीचे किशोर गोप की एक गाय, केतरू उरांव, सुनील उरांव तारानंद गोप की एक-एक गाय बारिश से बच रही थी, इसी बीच चारों गाय वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं रेढ़वा गांव में संतोष पुरोहित एवं वंशीधर पुरोहित के एक-एक गाय भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस बारिश से कई पेड़ भी उखड़ गये तथा कई लोगों के घर के छप्पर भी उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




