हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

गुमला : सदर अस्पताल गुमला में आउटसोर्सिग पारा मेडिकल कर्मी व सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्सिग कर्मी सोमवार से काम पर लौट गये हैं. उपायुक्त ने झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से आउटसोर्सिग के सभी कर्मियों का दो माह तक अवधि विस्तार की मांग की गयी थी. मांग पूरी होने […]
गुमला : सदर अस्पताल गुमला में आउटसोर्सिग पारा मेडिकल कर्मी व सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्सिग कर्मी सोमवार से काम पर लौट गये हैं. उपायुक्त ने झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से आउटसोर्सिग के सभी कर्मियों का दो माह तक अवधि विस्तार की मांग की गयी थी.
मांग पूरी होने के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया. गौरतलब हो कि सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत सभी आउटसोर्सिग पारा कर्मियों को बिना सूचना के ही विगत दिनों काम से निष्कासित कर दिया गया था. जिससे क्षुब्ध कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. जिला प्रशासन ने मामले का निपटारा कराते हुए कर्मियों का दो माह तक अवधि विस्तार किया गया. इससे पूर्व आउटसोर्सिग कर्मियों ने सोमवार को अस्पताल परिसर में बैठक की.
बैठक में दो माह तक दिये गये अवधि विस्तार पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया. मौके पर पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि आज एकजुटता की जीत हुई है. भूषण कुमार ने कहा कि यह काफी खुशी की बात है कि सभी कर्मियों के लिए अवधि विस्तार का पत्र निर्गत हुआ है. यह आंदोलन का नतीजा है. अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में हमेशा जीत सच की होती है. मौके पर सोमनाथ लकड़ा, अनूप नंद, सुबोध कुमार, निलेश कुमार, अजरून सोनी, रंजीता एक्का, कौशल्या कुजूर, रतनी कुमारी, सुमन लकड़ा, प्रमिला आदि कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




