सड़क पर गिराये गये पत्थर को हटाने की मांग

Published at :07 Nov 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर गिराये गये पत्थर को हटाने की मांग

गुमला : प्रखंड मुख्यालय के डुंबरटोली से करंजटोली जाने वाले मुख्य मार्ग पर पत्थर गिरा कर मार्ग जाम किये जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से की है. जेपी टोप्पो, जेम्स लकड़ा, बरनाबस बाड़ा, अनास्तासिया लकड़ा, विनोद लकड़ा, कुलकांत बेक, प्रिस्का टोप्पो, सरिता बेक, व्यातोर तिर्की, कमलेश टोप्पो, मेरीसतेला टोप्पो, गुडविन लकड़ा, लालू लोहरा, […]

विज्ञापन
गुमला : प्रखंड मुख्यालय के डुंबरटोली से करंजटोली जाने वाले मुख्य मार्ग पर पत्थर गिरा कर मार्ग जाम किये जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से की है. जेपी टोप्पो, जेम्स लकड़ा, बरनाबस बाड़ा, अनास्तासिया लकड़ा, विनोद लकड़ा, कुलकांत बेक, प्रिस्का टोप्पो, सरिता बेक, व्यातोर तिर्की, कमलेश टोप्पो, मेरीसतेला टोप्पो, गुडविन लकड़ा, लालू लोहरा, लेवकादी लकड़ा, सजीत लकड़ा, संतोष बाड़ा, रोबिन टोप्पो, हिलारूस टोप्पो व सरोज कुजूर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि डुंबरटोली से बगबना होते हुए करंजटोली जाने वाले मुख्य मार्ग पर पत्थर गिरा दिया गया है. इस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है.
आवागमन में परेशानी हो रही है. डुंबरटोली की ओर से चार चक्का वाला वाहन करंजटोली की ओर नहीं जा सकता है, जिस कारण राशन दुकान में अब तक राशन सामग्री नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि पत्थर गिराने के समय मना किया गया था, लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. ग्रामीणों ने सड़क से पत्थर को हटवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola