खुद पीड़ित हैं, परंतु परिवार को टूटने से बचा रहे

गुमला : महिला थाना, गुमला की स्थापना एक फरवरी 2007 में हुई थी. जबकि इसी महिला थाना में परामर्श केंद्र की स्थापना तत्कालीन एसपी नरेंद्र कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 11 जुलाई 2007 को की थी. महिला थाना वर्तमान में एक कमरे के भवन में संचालित है. इसमें एक पुलिस अवर निरीक्षक, […]
गुमला : महिला थाना, गुमला की स्थापना एक फरवरी 2007 में हुई थी. जबकि इसी महिला थाना में परामर्श केंद्र की स्थापना तत्कालीन एसपी नरेंद्र कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 11 जुलाई 2007 को की थी. महिला थाना वर्तमान में एक कमरे के भवन में संचालित है. इसमें एक पुलिस अवर निरीक्षक, तीन सहायक अवर निरीक्षक, आरक्षी दो, महिला टीसी तीन व महिला सहायक दो हैं. भवन की कमी के कारण एक कमरे के भवन के परामर्श केंद्र में सुनवाई के दिन वादी व दात्रियों सहित महिला पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. महिला थाना में एक वाहन है. वहीं महिला थाना परिसर में पेयजल की किल्लत, शौचालय, इंवर्टर व जेनरेटर नहीं है. जिससे महिला पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
अगर कहा जाये तो महिला थाना समस्याओं से खुद पीड़ित है. लेकिन यहां परिवार को जोड़ने का काम किया जा रहा है. प्रभारी महिला थानेदार मेलानी हेमरोम ने बताया कि भवन छोटा होने के कारण काफी समस्या है. उठने-बैठने में भी दिक्कत होती है. पेयजल की किल्लत है. शौचालय नहीं होने से महिला पुलिसकर्मियों व परामर्श केंद्र में आयी महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जेनरेटर विभाग से नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




