चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन पहुंचा गांव

गुमला : गुमला से 15 किमी दूर सांवरिया गांव में रहस्यमय ढंग से चार लोगों की मौत का समाचार प्रभात खबर में छपने के बाद रविवार को प्रशासन हरकत में आया. बीडीओ शंकर एक्का व सीओ महेंद्र कुमार सांवरिया गांव पहुंच कर चार लोगों की मौत की जांच की. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दो-दो […]
गुमला : गुमला से 15 किमी दूर सांवरिया गांव में रहस्यमय ढंग से चार लोगों की मौत का समाचार प्रभात खबर में छपने के बाद रविवार को प्रशासन हरकत में आया. बीडीओ शंकर एक्का व सीओ महेंद्र कुमार सांवरिया गांव पहुंच कर चार लोगों की मौत की जांच की. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की. साथ ही जो लोग बीमार हैं उन्हें गुमला सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा. बीडीओ व सीओ ने एक ग्रामीण को खुद अस्पताल में लाकर भरती कराया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को इलाज की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है. बीडीओ व सीओ ने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




