दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा, आरोपी ने 7 साल पहले सगी बहनों को बनाया था हवस का शिकार

Published at :20 Jun 2018 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा, आरोपी ने 7 साल पहले सगी बहनों को बनाया था हवस का शिकार

गुमला : गुमला जिले के सिसई प्रखंड की दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपी सिसई निवासी मकबुल अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. इसके ऊपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. एडीजे-वन लोलार्क दुबे की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना की 50 […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के सिसई प्रखंड की दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपी सिसई निवासी मकबुल अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. इसके ऊपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

एडीजे-वन लोलार्क दुबे की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना की 50 हजार रुपये को दोनों पीड़िता बहनों को देने का आदेश दिया गया है. वहीं कोर्ट ने दोनों पीड़िता को तीन-तीन लाख रुपये कंप्नसेशन देने की अनुशंसा की है.

धारा 376 (2 एफ) के तहत सश्रम आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. अर्थदंड की संपूर्ण राशि दोनों पीड़िता को दी जायेगी.

इन दोनों बच्ची की उचित शिक्षा-दीक्षा एवं पुनर्वास की आवश्यकता को देखते हुए धारा 357 ए (2) के तहत तीन-तीन लाख रुपये कंप्नसेशन देने की अनुशंसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला से की गयी है. इस केस में सरकारी पक्ष से लोक अभियोजक मिनी लकड़ा थी.

* जिसे बनाया था रक्षक, वही बन गया भक्षक

जानकारी के अनुसार दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना 27 मई 2011 को हुई थी. उस समय पीड़िता की मां काम से बाहर गयी हुई थी और अपनी बच्चियों की जिम्मेवारी आरोपी मकबुल अंसारी को सौंपी थी.

उस रात्रि आरोपी ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अपने तीन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए सिसई प्रखंड में एक किराये की मकान में रहती थी. उसका पति कमाने के लिए बाहर गया हुआ था. 27 मई 2011 को पीड़िता की मां घरेलू काम से रायडीह प्रखंड गयी हुई थी. जिस दौरान अपने पड़ोसी साईकिल मिस्त्री आरोपी मकबुल को अपने दो बच्चों की देखरेख करने की बाते कह कर चली गयी.

दूसरे दिन 28 मई को जब पीड़िता की मां वापस घर आयी तो उसकी दो नाबालिग बेटी ( एक की उम्र 10 साल व दूसरी की उम्र 06 साल) रोते हुए अपनी मां को बतायी की रात्रि दस बजे मकबुल अंसारी आया और कहने लगा की तुम लोग को रात को डर लगेगा कहते हुए अपने घर ले गया.

जहां उसने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद पुन: छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िताओं द्वारा हल्ला करने पर उसे जान से मारने की धमकी दिया गया था. इस घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो उसने पंचायती बुलायी, पर आरोपी मकबुल अंसारी वहां नहीं आया. इसके बाद पीड़िता की मां ने सिसई थाना में 29 जून को आरोपी मकबुल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola