आपसी प्रेम व भाईचारगी से मनी ईद

Published at :17 Jun 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी प्रेम व भाईचारगी से मनी ईद

गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में आपसी प्रेम व भाईचारगी का पर्व ईद धूमधाम से मनायी गयी. पर्व को लेकर चारों ओर उत्साह देखा गया. विभिन्न मसजिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. हर जाति व मजहब के लोग एक-दूसरे से गले […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में आपसी प्रेम व भाईचारगी का पर्व ईद धूमधाम से मनायी गयी. पर्व को लेकर चारों ओर उत्साह देखा गया. विभिन्न मसजिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी.

हर जाति व मजहब के लोग एक-दूसरे से गले मिले. ईदगाह में बच्चों की खास भीड़ देखी गयी. यहां मेले जैसे दृश्य था. नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घर गये और ईद की मुबारक दी. ईद की खुशी सेवईं खाकर मनायी. दावत खाने व खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा. इससे पहले मसजिद रजा-ए-हबीब गौशनगर में हाफिज कारी रमजान के इमामत में प्रात: आठ बजे, मोती मसजिद बाजार टांड़ में हाफिज जाहिद हुसैन रिजवी के इमामत में 8.15 बजे, कादरिया मसजिद गौशनगर में मौलाना कासिद रजा के इमामत में 8.20 बजे, मसजिद गौसुलवरा आजाद बस्ती में हाफिज सद्दाम हुसैन रजिवी के इमामत में 8.30 बजे,
जैनब मसजिद आजाद बस्ती में हाफिज कारी मसीहुद्दीन के इमामत में 8.30 बजे, मसजिद फैजान-ए-रजा हुसैन नगर में हाफिज जेयाउर रहमान के इमामत में 9.00 बजे, मक्का मसजिद सिसई रोड में हाफिज कारी आफताब के इमामत में 9.00 बजे, मदीना मसजिद आजाद बस्ती में हाफिज कारी राशि के इमामत में 9.30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गयी. वहीं सिसई रोड स्थित ईदगाह में 9.45 बजे नमाज पढ़ी गयी.
नमाज मौलाना अहमद अली मिस्वाही ने पढ़ाया. मौके पर धर्मगुरुओं ने शांति, अमन चैन व खुशहाली का संदेश दिया. सभी लोगों से मिल जुल कर रहने की अपील की गयी. साथ ही गरीब लोगों का सहयोग करने के लिए कहा, ताकि समाज में भाईचारगी बनी रहे.
पर्व पर सुख, शांति की मांगी दुआ : अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद इरशाद व सचिव खुर्शीद आलम ने कहा कि ईद चारों ओर खुशी व उत्साह से मनायी गयी. इसमें सभी जाति व धर्म के लोग शरीक हुए और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. मुसलिम भाईयों ने नमाज पढ़ कर गुमला जिले में अमन-चैन की दुआ की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola