भाजपा 964 बूथ में चलायेगी संपर्क अभियान

Published at :12 Jun 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा 964 बूथ में चलायेगी संपर्क अभियान

गुमला : भाजपा गुमला जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की बैठक सोमवार को शक्ति संघ परिसर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले में चलने वाले आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके तहत सभी तीन विस क्षेत्र में सम्मेलन व जिले […]

विज्ञापन

गुमला : भाजपा गुमला जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की बैठक सोमवार को शक्ति संघ परिसर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले में चलने वाले आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके तहत सभी तीन विस क्षेत्र में सम्मेलन व जिले के 964 बूथों में बूथ संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक उद्देश्य अन्य पार्टियों से अलग है. भाजपा अंत्योदय व भारत गौरव के लिए राजनीति में है. भाजपा ने हरेक गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठा कर उसे देश के नागरिक होने का एहसास कराया है.
चार वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश के समग्र विकास की प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य प्रारंभ किया था. भाजपा की सरकार ने भारत की शासन व्यवस्था में अमूलचुल परिवर्तन की शुरुआत की है. मोदी सरकार विभिन्न योजनाओं से देश के 22 करोड़ परिवार को लाभान्वित कर रही है. आज विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि हुई है. देश के गरीब शोषित व वंचित वर्ग के जीवन में व्यापक बदलाव आया है.
कार्यकर्ता केंद्र सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायें. बैठक में जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व विधायक शिवशंकर उरांव ने भी विचार रखे. मौके पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेशमंत्री मुनेश्वर साहू, विनय कुमार लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैल मिश्र, भिखारी भगत, दामोदर कसेरा, दिनेश्वर प्रसाद, अनूपचंद्र अधिकारी, कंचन लाल, अमरमनी उरांव, अवधेश प्रताप शाहदेव, यशवंत सिंह, अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, विद्या मिश्र, महावीर यादव, राजेश भगत, दिलीप बड़ाइक, कामेश्वर साय, जोंगेंद्र सिंह, इंद्रदेव साहू, नीरज कुमार, संजय साहू, शशिकांत शर्मा, मंगल सिंह भोक्ता, मिशिर कुजूर, अब्दुल बारीक खान, जगमोहन नायक, लाल शंकर नाथ शाहदेव, अरखिता नंद देवघरिया, उतम साहू, रवींद्र साहू, संतोष पंडा, प्रफुल्ल विश्वाल, सुमित केसरी, अमर पांडेय, सतीश मिश्र, कृष्ण मुरारी पाठक, मनोज वर्मा, देवदत भारती, श्रीराम केसरी, गायत्री देवी, साकिर अली, अनिता देवी, सिकंदर मांझी, कृष्णा साहू, बसंत यादव, वीरेंद्र तत्वा, कृष्णा सिंह, गौरी किंडो, ललिता गुप्ता, राजू कच्छप, सुधीर कुमार पांडेय, विजय सोनी, कौशलेंद्र जमुआर, योगेशचंद साहू व संजय वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola