गुमला में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

Published at :11 Jun 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप एनएच-43 पर शनिवार देर रात कार दुर्घटना में मनरेगा के सहायक अभियंता जीवन कुमार भगत (45 वर्ष) की मौत हो गयी. श्री भगत चैनपुर अनुमंडल में कार्यरत थे. वे रांची के चान्हो निवासी थे. मृतक की पत्नी बनारस में रहती है. शनिवार को जीवन भगत अपनी […]

विज्ञापन
गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप एनएच-43 पर शनिवार देर रात कार दुर्घटना में मनरेगा के सहायक अभियंता जीवन कुमार भगत (45 वर्ष) की मौत हो गयी. श्री भगत चैनपुर अनुमंडल में कार्यरत थे. वे रांची के चान्हो निवासी थे. मृतक की पत्नी बनारस में रहती है.
शनिवार को जीवन भगत अपनी कार से पत्नी को बनारस के लिए ट्रेन पर चढ़ाने रांची गये थे. पत्नी को ट्रेन पर चढ़ा कर रात को लौट रहे थे. तभी भड़गांव के समीप कार पेड़ से टकरा गयी. बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी थी. जिससे श्री भगत कार में ही फंस गये.
रात भर कार में ही जीवन भगत फंसे रहे और उनकी मौत हो गयी. रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार व उसमें फंसे व्यक्ति को देख कर पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट तोड़ा और मृतक को बाहर निकाला. जीवन भगत खुद गाड़ी चला कर गुमला लौट रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola