पीएचइडी, विद्युत व नगर परिषद से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति गुमला की बैठक बुधवार को सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव साहू ने की. बैठक में पीएचइडी, विद्युत विभाग व नगर परिषद के प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर समिति ने नाराजगी जतायी. साथ ही तीनों विभागों को स्पष्टीकरण नोटिस […]
विज्ञापन
गुमला : प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति गुमला की बैठक बुधवार को सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई.
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव साहू ने की. बैठक में पीएचइडी, विद्युत विभाग व नगर परिषद के प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर समिति ने नाराजगी जतायी. साथ ही तीनों विभागों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया.
बैठक में मनरेगा से बनने वाले डोभा पर चर्चा करते हुए डोभा का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 14वें वित्त आयोग की राशि से खरीदी गयी सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. वहीं सीआइ को वर्ष 2016-17 व 2017-18 की वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन के लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक का संचालन समिति के सचिव सह सदर बीडीओ शंकर एक्का ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, मनोज तिवारी, मोहम्मद जाकिर हुसैन, बारी खान, सोनामति देवी, मोहन राम तुरी, किशुन बड़ाइक, विष्णु साहू व प्रखंड कृषि पदाधिकारी असीत कुमार सेन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




