गुमला : पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा

Published at :16 May 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा

सभी 12 प्रखंडों में वट सावित्री की पूजा की गयी गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में वट सावित्री की पूजा की गयी. विभिन्न मंदिरों व घरों के समीप स्थित वट वृक्ष के पास सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा की. व्रतियों ने सती सावित्री व सत्यवान की कथा सुन […]

विज्ञापन

सभी 12 प्रखंडों में वट सावित्री की पूजा की गयी

गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में वट सावित्री की पूजा की गयी. विभिन्न मंदिरों व घरों के समीप स्थित वट वृक्ष के पास सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा की.
व्रतियों ने सती सावित्री व सत्यवान की कथा सुन कर आचार्य को दान दक्षिणा देकर व्रत को पूरा किया. महिलाओं ने वट वृक्ष में मौली धागा बांधा और वट वृक्ष का फेरा लगा कर अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना की.
आचार्य हरिशंकर मिश्र ने बताया कि वट सावित्री की पूजा सुहागिन अपने पति की सलामती, लंबी आयु व परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती है. जो सुहागिन यह व्रत करती है, उसके परिवार में वैभव व सुख-समृद्धि सहित मनोकामना पूरी होती है. इधर, भरनो व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में भी वट सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola