पदमा में छात्रा को हाइवा ने कुचला

पदमा : स्कूल से घर जा रही छात्रा (आठ वर्षीया) सिमरन कुमारी को हाइवा ने कुचल दिया. यह घटना पदमा के गारूकुरहा गांव की है. लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. हाइवा चालक करीब 50 मीटर दूर तक छात्रा को घिसटता ले गया. वहीं मृत […]
पदमा : स्कूल से घर जा रही छात्रा (आठ वर्षीया) सिमरन कुमारी को हाइवा ने कुचल दिया. यह घटना पदमा के गारूकुरहा गांव की है. लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. हाइवा चालक करीब 50 मीटर दूर तक छात्रा को घिसटता ले गया. वहीं मृत छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने और हाइवा मालिक को बुलाने की मांग कर रहे लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पदमा पुलिस के साथ बरही एसडीपीओ मनीष कुमार, इंस्पेक्टर शीला टोप्पो, मजिस्ट्रेट पहुंचे. इसके बाद हाइवा मालिक पंकज मेहता भी पहुंचे. हाइवा मालिक ने छात्रा के परिजन को 80 हजार रुपये देने की बात कही. इसके बाद लोग मान गये. उन्होंने चालक को भी पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




