गुमला : फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से

Published at :13 May 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से

एक समुदाय हुआ उग्र, युवक हिरासत में गुमला : फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. टिप्पणी के विरोध में समुदाय विशेष के कुछ लोग उग्र हो गये और शनिवार की रात 9.30 बजे गुमला सदर थाना का घेराव किया. वहीं, िटप्पणी करनेवाले युवक शिवम के खिलाफ […]

विज्ञापन

एक समुदाय हुआ उग्र, युवक हिरासत में

गुमला : फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. टिप्पणी के विरोध में समुदाय विशेष के कुछ लोग उग्र हो गये और शनिवार की रात 9.30 बजे गुमला सदर थाना का घेराव किया. वहीं, िटप्पणी करनेवाले युवक शिवम के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. 200 से अधिक लोग उसकी िगरफ्तारी की मांग करने लगे. गुमला पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाला युवक शिवम को हिरासत में ले लिया है. देर रात तक गुमला थाने में अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. मामला गंभीर होता देख रात डीएसपी इंद्रमणि चौधरी गुमला थाना पहुंचे और लोगों को शांत कराया. डीएसपी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola