गड्ढे से बच्चे और चौकीदार का शव मिला, आरोपी गिरफ्तार

Published at :13 May 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे से बच्चे और चौकीदार का शव मिला, आरोपी गिरफ्तार

बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित गुरदरी थाना के चौकीदार राजू उरांव (30) व भट्ठीपाठ निवासी रामकिशुन खेरवार के एक साल के बेटे का शव भुइंहर पहाड़ के समीप गड्ढे से शनिवार को बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. चौकीदार राजू उरांव पांच […]

विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित गुरदरी थाना के चौकीदार राजू उरांव (30) व भट्ठीपाठ निवासी रामकिशुन खेरवार के एक साल के बेटे का शव भुइंहर पहाड़ के समीप गड्ढे से शनिवार को बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. चौकीदार राजू उरांव पांच दिनों से लापता था.

जब पुलिस ने उसकी खोजबीन की, तो गड्ढे से शव मिला. पुलिस ने चौकीदार की हत्या के मामले में रामकिशुन को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि बीते सोमवार को चीरोडीह व भट्ठीपाठ के समीप जंगल में चौकीदार और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

इस पर चौकीदार राजू ने सोमारी को पकड़ लिया और उसका गला दबाने लगा. सोमारी की गोद में एक साल का बेटा था, तभी मौके पर रामकिशुन पहुंच गया, उसके हाथ में टांगी थी. वह चौकीदार से अपनी पत्नी को बचाने लगा. इसी दौरान चौकीदार ने रामकिशुन से टांगी छीन ली और चला दिया, जो एक साल के बच्चे को लगी. बच्चे की मौत हो गयी. घबरा कर चौकीदार भागने लगा, तो रामकिशुन ने
चौकीदार की टांगी से मार कर हत्या कर दी. रामकिशुन के अनुसार, पुलिस के डर से उसने चौकीदार के शव के साथ अपने बेटे के शव को भी गड्ढे में फेंक दिया.
राजू उरांव गुरदरी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत था
आरोपी रामकिशुन ने बताया कि चौकीदार ने उसके एक साल के बेटे को मारा
गुस्से में उसने टांगी से मार कर राजू उरांव की हत्या कर दी
थानेदार ने कहा : बच्चे की मौत पर संदेह है, रामकिशुन से पूछताछ जारी है
पहले बाइक मिली, फिर शव
मृत चौकीदार के पिता लहसू उरांव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम छाता सरई स्थित सीताराम असुर के घर से राजू की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुई थी. शनिवार को राजू की खोजबीन के दौरान पुलिस भुइंहर पहाड़ पहुंची, जहां जंगल स्थित गड्ढा नाला से राजू का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए रामकिशुन खेरवार को पकड़ा.
रामकिशुन ने पूछताछ में पूरी घटना बतायी. हालांकि पुलिस को अब भी रामकिशुन के बयान पर संदेह है. पुलिस उसे थाने में रख कर पूछताछ कर रही है. वहीं, गुरदरी के थानेदार काजल दुबे ने बताया कि चौकीदार की हत्या में आरोपी रामकिशुन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ हो रही है. बच्चे की मौत पर संदेह है. पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिल पायेगी.
मेरे परिवार में किसी की शादी नहीं थी: पत्नी
मृतक की पत्नी केतकी देवी ने बताया कि मेरे पति सोमवार को ड्यूटी करने थाना जाने की बात कह कर बाइक से घर से निकले थे. तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचे, तो हमलोगों ने गुरदरी थाना प्रभारी को सूचना दी. जिसके बाद आज मेरे पति का शव मिला है. हमारे परिवार में कहीं भी कोई शादी नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola