उपायुक्त व एसपी ने की चादरपोशी कोलेबिरा में दो दिवसीय उर्स शुरू

Published at :12 May 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त व एसपी ने की चादरपोशी कोलेबिरा में दो दिवसीय उर्स शुरू

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा की मजार पर शुक्रवार को उपायुक्त जटाशंकर चौधरी एवं आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार ने चादरपोशी कर विधिवत दो दिवसीय उर्स का शुभारंभ किया. चादरपोशी के लिए दोनों पदाधिकारी कोलेबिरा मार्केट कांप्लेक्स से निकल कर मुख्य पथ से होते हुए कोलेबिरा थाना परिसर पहुंचे. यहां मजार […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा की मजार पर शुक्रवार को उपायुक्त जटाशंकर चौधरी एवं आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार ने चादरपोशी

कर विधिवत दो दिवसीय उर्स का
शुभारंभ किया.
चादरपोशी के लिए दोनों पदाधिकारी कोलेबिरा मार्केट कांप्लेक्स से निकल कर मुख्य पथ से होते हुए कोलेबिरा थाना परिसर पहुंचे. यहां मजार पर दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से चादरपोशी की. इस मौके पर एसडीपीओ अमित कुमार, बीडीओ अजय भगत, ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार, कोलेबिरा थाना प्रभारी लक्ष्मण राम, अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, जिला परिषद सदस्य फुलकुमारी समद, कोलेबिरा थाना एएसआइ जेके सिंह, कोलेबिरा मुखिया आलोमनी बागे, मुखिया सुशीला डांग, वीरेंद्र तिवारी, रणधीर साहू, सरफराज आलम, असलम खान, मोहम्मद शरीफ आलम, सलीम मियां व शहजाद हसन के अलावा कई लोग उपस्थित थे. इधर, दो दिवसीसय उर्स को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola