बेहतर कार्य के लिए मेठ सुमित्रा देवी सम्मानित

बानो : बानो प्रखंड की पबुड़ा पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न योजनाअों का सामाजिक अंकेक्षण कर जनसुनवाई की गयी. निबंधित मजदूरों का जॉब कार्ड सात दिन के अंदर बनाने का निर्देश दिया गया. बकाया मजदूरी भुगतान सात दिन में करने व अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने […]
बानो : बानो प्रखंड की पबुड़ा पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न योजनाअों का सामाजिक अंकेक्षण कर जनसुनवाई की गयी. निबंधित मजदूरों का जॉब कार्ड सात दिन के अंदर बनाने का निर्देश दिया गया. बकाया मजदूरी भुगतान सात दिन में करने व अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया. फाइल में एमआर नहीं रहने पर जुर्माना लगाया गया और कई योजना में रिकवरी भी की गयी. योजना फाइल में प्रपत्र नहीं रहने पर प्रत्येक प्रपत्र में 30 रुपये का जुर्मना संबंधित कर्मचारी पर लगाया गया. बेहतर कार्य करने पर मेठ सुमित्रा देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुखिया सुषमा होरो, पंचयात सेवक मिथिलेश सिंह, रोजगार सेवक अनिल बड़ाइक, ज्यूरी मेंबर अंजना जोजो, पंकज ओहदार, सिलास टेटे, मतियस लुगून, कलावती देवी, तारा भोक्ता, संतोष, कलावती, राम अनूप कुमार, भानुप्रताप सिंह व अनिश रंजन के आलवा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




