समाज को तोड़नेवाली शक्तियों को संरक्षण दे रही है सरकार

Published at :24 Apr 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
समाज को तोड़नेवाली शक्तियों को संरक्षण दे रही है सरकार

यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के बैनर तले कारवां-ए-अमन व इंसाफ कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा : यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के बैनर तले कारवां-ए-अमन व इंसाफ कार्यक्रम के तहत रविवार की शाम स्थानीय इंदिरा गांधी पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया़ सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो ज्यां द्रेज उपस्थित थे़ सभा […]

विज्ञापन

यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के बैनर तले कारवां-ए-अमन व इंसाफ कार्यक्रम का आयोजन

गढ़वा : यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के बैनर तले कारवां-ए-अमन व इंसाफ कार्यक्रम के तहत रविवार की शाम स्थानीय इंदिरा गांधी पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया़ सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो ज्यां द्रेज उपस्थित थे़ सभा की अध्यक्षता कारवां-ए-इंसाफ के संरक्षक जफर इमाम ने किया़ इस मौके पर अपनी बातों को रखते हुए प्रो ज्यां द्रेज ने कहा कि सत्ता यदि समाज को तोड़नेवाली और गरीब-मजदूर का शोषण करनेवाली शक्तियों को संरक्षण देने लगे, तो एक खतरनाक स्थिति हो जाती है़
ऐसे में अमन पसंद करनेवाले लोगों को सड़क पर उतरकर अमन व शांति का प्रयास करनी चाहिए़, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और अराजक शक्तियों पर लगाम लगायी जा सके़ प्रो ज्यां द्रेज ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश में असहिष्णुता की स्थिति बन गयी है़ उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि हर कीमत पर समाज में शांति, सदभावना, समानता व न्याय के मूल्यों को बरकरार रखा जा सके़ साथ ही समाज में रोजी-रोटी के हक के लिए संघर्षरत मेहनतकश आवाम की एकता टूटने न पाये़
इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे संरक्षक जफर इमाम ने कहा कि कारवां-ए-अमन व इंसाफ नामक यह यात्रा 22 अप्रैल से पलामू जिले से निकाली गयी है और यह 13 मई तक झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा कर समाप्त होगी़ इस मौके पर शैलेंद्रजी, एसएन पाठक, डॉ यासीन अंसारी, अधिवक्ता रंजीत, मो आफताब, नौशाद बारी सिद्दिकी, सामाजिक कार्यकर्ता नमस्कार तिवारी, मो साकीर अंसारी ने भी विचार रखे़ विषय प्रवेश यूनाइटेड मिल्ली फोरम के महासचिव अफजल अनीस व संचालन आफताब आलम तथा धन्यवाद ज्ञापन शयक खां ने किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola