एंबुलेंस चालक ने सहिया से किया दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार. सहिया गर्भवती महिला को प्रसव कराने अस्पताल लायी थी. रात को दूध गर्म करने के दौरान क्वार्टर में किया दुष्कर्म भरनो(गुमला) : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भरनो में पदस्थापित एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र मुंडा (35 ) ने भरनो अस्पताल के क्वार्टर में एक सहिया साथी के साथ दुष्कर्म किया है. घटना […]
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
सहिया गर्भवती महिला को प्रसव कराने अस्पताल लायी थी.
रात को दूध गर्म करने के दौरान क्वार्टर में किया दुष्कर्म
भरनो(गुमला) : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भरनो में पदस्थापित एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र मुंडा (35 ) ने भरनो अस्पताल के क्वार्टर में एक सहिया साथी के साथ दुष्कर्म किया है. घटना रविवार की रात की है. सहिया मसिया महुआटोली गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने अस्पताल लायी थी.
रात को गर्भवती महिला के लिए सहिया चालक के क्वार्टर में दूध गर्म करने गयी थी, जहां आरोपी धर्मेंद्र ने सहिया से दुष्कर्म किया. सोमवार की सुबह को पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के अनुसार, उसका पति दूसरे राज्य में ईंट भट्ठा में काम करने गया है. इस कारण आरोपी की पहले से सहिया पर बुरी नजर थी.
पीड़िता ने बताया कि एंबुलेंस चालक होने के कारण पूर्व से ही जान परिचय है. कई बार घर भी पहुंचाया है. फोन में भी बात होती थी. वर्ष 2013 में उसने गलत करने का प्रयास किया था. पहले से उसकी बुरी नजर मुझ पर थी.
चालक ने कहा : आपसी सहमति से संबंध बनाया
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया. घटना की रात भरनो अस्पताल में डॉ अखिलेश टोपनो, एएनएम एनिमा बाड़ा, पिंकी कुमारी, हेल्थ वर्कर अमित कुमार, चपरासी मदन सिंह व बिरसा उरांव ड्यूटी पर थे. लेकिन किसी को घटना की भनक नहीं हुई. इधर, आरोपी धर्मेंद्र मुंडा ने बताया कि उक्त सहिया कई वर्षो उसके संपर्क में है. रविवार की रात आपसी सहमति से ही संबंध बनाया. अगर दुष्कर्म होता, तो उसने शोर क्यों नहीं किया. विरोध क्यों नहीं किया. सुबह चार बजे तक मेरे साथ रही. रात को उसे घर नहीं पहुंचाया, इसलिए मुझे फंसा रही है. गत 11 साल से आरोपी अस्पताल का इकलौता एंबुलेंस ड्राइवर है. इस कारण प्रखंड की सभी सहिया से उसका परिचय है.
दूसरे चालक की व्यवस्था करेंगे : डॉ सुषमा
चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुषमा कुजूर ने कहा कि अस्पताल के लिए काफी शर्मनाक घटना है. मामले में कहां तक सच्चाई है, दोनों पक्षों से बातचीत के बात ही पता होगा. सहिया की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. रेफर करने वाले मरीजों को परेशानी ना हो, इसके लिए एंबुलेंस चालक की वैकिल्पक व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




