गुमला : टांगी से मार कर महिला की हत्या

हत्या के बाद शव को पत्ताें से ढक दिया गया था घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के चूल्हामाटी गांव निवासी शिवनाथ महतो की पत्नी बिरसु देवी (45) की टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पति […]
हत्या के बाद शव को पत्ताें से ढक दिया गया था
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के चूल्हामाटी गांव निवासी शिवनाथ महतो की पत्नी बिरसु देवी (45) की टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पति शिवनाथ महतो का बयान कलमबद्ध किया है, जिसमें शिवनाथ ने गांव के ही जलेश्वर महतो पर अपनी पत्नी की हत्या करने की आशंका प्रकट की है. दर्ज केस में कहा है कि मंगलवार की सुबह मेरी पत्नी बिरसु देवी खेत में लगी गेहूं की फसल की देखरेख करने गयी थी. जब वह दोपहर तक नहीं लौटी, तो मैं खाना लेकर वहां पहुंचा, तो वह नहीं मिली.
खोजबीन करते हुए विक्रमडाला नाला की ओर गया, तो देखा कि मेरी पत्नी का शव वहां पर पड़ा है. उसके सिर व गर्दन पर टांगी से मारे जाने के निशान थे. शव को छिपाने की नीयत से पत्ते से ढक दिया गया था. शिवनाथ ने बताया कि गांव के जलेश्वर महतो से पूर्व से विवाद चल रहा था. गाय व बैल को मारने के कारण विवाद होता था. शिवनाथ को शक है कि इसे लेकर ही उसकी पत्नी की हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




