प्रत्यािशयों ने वादों की लगा दी है झड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : झामुमो के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि भाजपा कहती कुछ और करती कुछ और है. रघुवर सरकार घोषणा करने वाली सरकार बन गयी है. यह पूरी तरह आदिवासी व दलित विरोधी है. इसके उदाहरण हाल के दिनों में घटित घटनाएं है. श्री तिर्की बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात […]
विज्ञापन
गुमला : झामुमो के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि भाजपा कहती कुछ और करती कुछ और है. रघुवर सरकार घोषणा करने वाली सरकार बन गयी है. यह पूरी तरह आदिवासी व दलित विरोधी है. इसके उदाहरण हाल के दिनों में घटित घटनाएं है. श्री तिर्की बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री तिर्की ने कहा कि झामुमो शुरू से ही जनता के लिए आवाज उठाता आया है.
नगर परिषद चुनाव में जनता साथ दें. 100 प्रतिशत गारंटी है, शहर की तसवीर बदलेंगे. झामुमो से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल एडवर्ड पन्ना व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कलीम अख्तर हैं. दोनों ही जुझारू व ईमानदार हैं. जनता इन्हें चुनाव में विजय बनायें. ये जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे. हर वार्ड में विकास की गति तेज होगी. घूस लेने वालों के खिलाफ झामुमो खुद केस करेगा. प्रेस कांफ्रेंस के बाद झामुमो ने गुमला शहर में बाइक जुलूस निकाला. जुलूस पार्टी कार्यालय सिसई रोड नदी टोली से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा.
जुलूस में 500 से अधिक झामुमो के कार्यकर्ता थे. मौके पर अनिल एडवर्ड पन्ना, कलीम अख्तर, जगदीश साहू, नुरूल होदा, मोहम्मद मिस्टर, मुन्ना पंगा, मोहम्मद लड्डन, मोहम्मद आरिफ, जेम्स तिर्की, रंजीत सिंह सरदार, मोहम्मद महमूद आलम व मोहम्मद ग्यास सहित 500 से अधिक लोग थे.
उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
नगर परिषद के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए तीन बड़ी राजनीति पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है. इनमें झामुमो, कांग्रेस व भाजपा शामिल है. इन तीनों उम्मीदवारों के लिए लगातार स्टार प्रचारक गुमला आ रहे हैं और उनके पक्ष में वोट मांग रहे हैं.
चुनाव में स्थिति के संबंध में झामुमो के प्रत्याशी कलीम अख्तर ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि शहर का विकास कौन करेगा. रूझान झामुमो की ओर है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि जात, पात से ऊपर उठ कर काम करेंगे.
मुझे सभी का समर्थन मिल रहा है. मैं भी सभी को साथ लेकर चलूंगा. कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी ने कहा कि मेरे नाम में अगर चीनी जुड़ा है, तो जनता इस बात पर पूरा विश्वास करें कि मैं चीनी की तरह मीठा बन कर काम करूंगा. कहीं किसी को परेशानी नहीं होगी. शहर की जो ज्वलंत समस्या है, उसे मैं दूर करने का पूरा प्रयास करूंगा.
होल्डिंग व वाटर टैक्स को प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का काम किया जायेगा. हरेक मुहल्ले में पानी सुचारू ढंग से मिलेगा. भाजपा के प्रत्याशी मुनेश्वर कुमार साहू ने कहा कि वर्ष 2007 में गुमला शहर में होल्डिंग व वाटर टैक्स बढ़ाया गया था. मैं चुनाव जीता, तो वादा करता हूं कि बोर्ड की बैठक कर पहले टैक्स को कम कराया जायेगा. घूस का तो नामोनिशान मिटा देंगे. गरीबों को लूटने नहीं देंगे. शहर के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




