शराबी युवकों ने पुलिस को पीटा

Published at :22 Feb 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी युवकों ने पुलिस को पीटा

गुमला : सदर अस्पताल गुमला में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान लगन महतो के साथ बुधवार को मारपीट हुई है. घटना शाम लगभग पांच बजे की है. मारपीट करने वाले अज्ञात युवक हैं. युवकों की संख्या लगभग 10 है. बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे में थे. संभवत: वे सभी अस्पताल में […]

विज्ञापन
गुमला : सदर अस्पताल गुमला में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान लगन महतो के साथ बुधवार को मारपीट हुई है. घटना शाम लगभग पांच बजे की है. मारपीट करने वाले अज्ञात युवक हैं. युवकों की संख्या लगभग 10 है. बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे में थे. संभवत: वे सभी अस्पताल में इलाजरत किसी मरीज के परिवार वाले हैं, जो मरीज से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
जवान लगन महतो ने बताया कि वह ड्यूटी पर तैनात था. शाम को वह आपातकालीन सेवा के मुख्य द्वार के समीप खड़ा था. इसी दौरान वे सभी युवक अस्पताल से हल्ला करते हुए बाहर निकले और खड़ा होकर आपस में बात करने लगे. लगन ने बताया कि जब उसने उन युवकों को हल्ला करने से मना किया, तो युवक उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये. वहां मौजूद लोगों के एकत्रित होते वे सभी युवक वहां से भाग निकले.
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
लगन महतो ने अस्पताल प्रबंधन से अज्ञात युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही अस्पताल की सुरक्षा के लिए और जवान की भी मांग की है. लगन ने बताया कि जहां पर उसके साथ धक्का मुक्की और मारपीट हुई है, वहां अंदर और बाहर में सीसीटीवी कैमरा लगा है. कैमरा में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है. उसमें युवकों को पहचान हो सकती है.
दो जवानों के भरोसे अस्पताल की सुरक्षा : अस्पताल में पुलिस के जवान लगन महतो के साथ मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी अस्पताल में डॉक्टर और सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान के साथ भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है, जिसमें अस्पताल में ओटी के मुख्य दरवाजे व उसमें लगा शीश क्षतिग्रस्त हो चुका है.
इसके बावजूद अस्पताल में अब तक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया गया है. वहीं वर्तमान में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महज दो जवानों को ही लगाया गया है. एक हवलदार मोहम्मद सजाद आलम व एक जवान लगन महतो के हाथों सुरक्षा व्यवस्था की डोर है. हवलदार मोहम्मद सजाद आलम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो लोग नाकाफी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola