ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क का काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

बनने के साथ ही सड़क की उखड़ रही है पपड़ी, गुस्से में हैं ग्रामीण गुमला : गुमला से 15 किमी दूर पंडरियरा गांव में धनगांव मोड़ से कुलाबिरा तक पांच किमी सड़क बनायी जा रही है. ग्रामीणों ने घटिया काम का आरोप लगाते हुए बुधवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया. सड़क का निर्माण एनपीसीसी […]
विज्ञापन
बनने के साथ ही सड़क की उखड़ रही है पपड़ी, गुस्से में हैं ग्रामीण
गुमला : गुमला से 15 किमी दूर पंडरियरा गांव में धनगांव मोड़ से कुलाबिरा तक पांच किमी सड़क बनायी जा रही है. ग्रामीणों ने घटिया काम का आरोप लगाते हुए बुधवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया.
सड़क का निर्माण एनपीसीसी द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मोटाई 20 एमएम होनी चाहिए, लेकिन मोटाई मात्र 12 से 14 एमएम ही है. इस कारण सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है. इससे पूर्व ग्रामीणों ने गांव में बैठक बुलायी, जहां कहा गया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों ने कार्य स्थल जाकर निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीणों ने कहा है कि जबतक मजबूत सड़क नहीं बनेगी, काम होने नहीं देंगे.
मजदूरी 130 रुपये दी जा रही है : ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण एनपीसीसी के माध्यम से पवनसुत कंस्ट्रक्शन करा रहा है. सड़क निर्माण में दूसरे राज्य के मिस्त्री व मजदूरों को लगाया गया है. गांव के कुछ लोगों को काम में रखा गया है, लेकिन मजदूरी मात्र 130 रुपये दी जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि हमें पूरी मजदूरी चाहिए. अगर कम मजदूरी मिलती है, तो हम काम होने नहीं देंगे.
इंजीनियर का पक्ष सुनिये : एनपीसीसी के जेइ अभिषेक कुमार ने कहा कि पांच किमी सड़क करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रही है. कल ही सड़क बनी थी. इस कारण सड़क पर चलने से वह उखड़ रही है. 20 एमएम मोटाई सड़क बननी है. सड़क उखड़ने की वजह यह है कि सड़क से धूल कण की सफाई ठीक ढंग से नहीं हुई है. सड़क की सफाई ठीक ढंग से करा कर काम कराया जायेगा. काम मजबूत होगा.
लंबे आंदोलन के बाद सड़क का काम हो रहा है. लेकिन इंजीनियर व ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया काम कराया जा रहा है, जिसे हम किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे.
तारामुनी उरांव, वार्ड सदस्य
सड़क लोगों के चलने के लिए बन रही है. इस रूट पर हर दिन सैकड़ों गाड़ियां चलती है. अगर घटिया काम होगा, तो यह ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा. काम मजबूत नहीं होता है, तो बंद रहेगा.
करमा खड़िया, वार्ड सदस्य
हमलोग पूरा बुढ़ापा जर्जर सड़क पर चल कर बिता दिये. अब जब सड़क बन रही है, तो हमारे बाल बच्चे उस पर चलेंगे, इसलिए सड़क मजबूत बने. सड़क बनेगी, तो इस क्षेत्र का विकास होगा.
मोको साहू, ग्रामीण, पंडरिया
घटिया सड़क बनेगी, तो हम किसी भी स्थिति में बनने नहीं देंगे. महिला मंडल घटिया काम का विरोध कर रहा है और आगे भी करेगा. हमारा गांव है. हमें सड़क पर चलना है, तो काम ठीक हो.
फुलेश्वरी देवी, महिला, पंडरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




