चार दिनों से लापता ठेकेदार का पता नहीं, अपहरण की आशंका

Published at :22 Feb 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों से लापता ठेकेदार का पता नहीं, अपहरण की आशंका

गुमला : बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के पुत्र नीरज सिंह पिछले चार दिनों से लापता है. नीरज ठेकेदार हैं, जो गत 18 फरवरी को रांची जाने की बात कह कर घर से बाइक (जेएच01बीयू 7911) से निकले थे. लेकिन वे न तो रांची पहुंचे और न ही घर पहुंचे. नीरज […]

विज्ञापन

गुमला : बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के पुत्र नीरज सिंह पिछले चार दिनों से लापता है. नीरज ठेकेदार हैं, जो गत 18 फरवरी को रांची जाने की बात कह कर घर से बाइक (जेएच01बीयू 7911) से निकले थे. लेकिन वे न तो रांची पहुंचे और न ही घर पहुंचे.

नीरज के घर नहीं लौटने पर उनके छोटे भाई निशांत सिंह ने हत्या की नियत से अपहरण किये जाने की आशंका जतायी है. इस संबंध में उन्होंने एसपी को आवेदन देकर अपने बड़े भाई नीरज सिंह को ढूंढ़ निकालने की गुहार लगायी है. बसिया थाना में भी परिजनों ने आवेदन दिया है.

निशांत ने बताया कि नीरज पर पूर्व में जानलेवा हमला हो चुका है. 18 फरवरी को वह रांची जाने की बात कह कर घर से निकले. घर से निकलने के कुछ घंटे बाद मोबाइल पर संपर्क किया, तो नीरज ने बताया कि वह सिसई में नाश्ता कर रहा है, लेकिन इसके बाद जब दोबारा मोबाइल पर संपर्क किया, तो मोबाइल बंद बता रहा है. उन्हें शक है कि कुम्हारी और केदली गांव के दो लोगों ने हत्या की नियत से नीरज का अपहरण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola