एक साल पहले लव मैरिज किया था, पत्नी ने रहने से इनकार किया तो पति ने की आत्महत्या

Published at :16 Feb 2018 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
एक साल पहले लव मैरिज किया था, पत्नी ने रहने से इनकार किया तो पति ने की आत्महत्या

!!दुर्जय पासवान, गुमला! सिमडेगा जिला के मनोहर बड़ाईक (45 वर्ष) ने एक साल पहले बिशनपुर प्रखंड के लबगा टीटीही गांव निवासी माला देवी से लव मैरिज किया था. एक साल तक दोनों खुशी – खुशी रहे. लेकिन अचानक दोनों के प्यार में खटास आ गयी. पत्नी ने रहने से इनकार कर दिया. इससे मर्माहत पति […]

विज्ञापन

!!दुर्जय पासवान, गुमला!

सिमडेगा जिला के मनोहर बड़ाईक (45 वर्ष) ने एक साल पहले बिशनपुर प्रखंड के लबगा टीटीही गांव निवासी माला देवी से लव मैरिज किया था. एक साल तक दोनों खुशी – खुशी रहे. लेकिन अचानक दोनों के प्यार में खटास आ गयी. पत्नी ने रहने से इनकार कर दिया. इससे मर्माहत पति ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. पति ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है. पुलिस ने शव व सुसाइड नोट को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मनोहर ने घाघरा थाना क्षेत्र के कॉलेज मुहल्ला निवासी फिरोज एक्का के अर्धिनर्मित घर के सेंट्रिंग से फंदे में झूलकर आत्महत्या की है. शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि शव फंदे में झूल रहा है. तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
घटना
मनोहर ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा है. जिसे जेब में रखकर फांसी पर झूल गया. सुसाइड नोट के अनुसार मनोहर लबगा टीटीही गांव निवासी जगदीश बड़ाईक की बेटी माला देवी से लगभग एक साल पूर्व लव मैरिज शादी किया था. शादी लड़की के मां, बाप व बहन इंदु की उपस्थिति में हुई थी.
शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर मनोहर घाघरा प्रखंड के पुटो रोड में एक किराए के मकान पर रहता था और घाघरा के ही एक प्रतिष्ठित दुकान में दैनिक मजदूरी का काम करता था. जिससे जीवन यापन होती थी. बाद में अचानक माला, मनोहर के साथ रहने से इनकार कर दी. जिससे मनोहर काफी मानसिक दबाव में आ गया था. उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह माला से शादी करने के लिए 18000 रुपये खर्च किया था जो कि पूरा पानी में बहने जैसा लग रहा था. जिससे वह काफी आहत था. जिसके लिए वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. अपनी मौत की पूरी जिम्मेदारी अपनी पत्नी माला के ऊपर लगाया है.
फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
सुदामा चौधरी, थाना प्रभारी, घाघरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola