Jharkhand news: गुमला के बिशुनपुर में नाबालिग से 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

jharkhand news: गुमला के बिशुनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग से 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इन आरोपियों में 8 नाबालिक लड़के भी शामिल हैं. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है.
Jharkhand news: गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड में शादी समारोह में भाग लेने पहुंची 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ ओरेया गांव के 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि गांव में मड़वा का कार्यक्रम था. जहां गांव के नाबालिग लड़की दो छोटे बच्चों के साथ शादी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी. रात के 11:00 बजे शादी समारोह से लड़की और उसके दो साथी अपने घर आने के लिए जैसे ही निकले. पहले से घात लगाकर बैठे गांव के 10 युवकों ने नाबालिग लड़की को धर-दबोचा और उसके 12 वर्षीय चाचा एवं छोटी बच्ची को मारपीट कर भगा दिया.
Also Read: पलामू का एक ऐसा गांव, जहां कभी बंदूक के साये में रहते थे ग्रामीण, आज किताबों से संवार रहे अपनी जिंदगी
आरोपी युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टोंगरी के समीप राहर की झाड़ी में ले गये. जहां आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जिसके उपरांत आरोपियों ने नाबालिग लड़की को गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप छोड़कर भाग गये. नाबालिग घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना बिशुनपुर थाना को दिया गया. परिजनों की माने, तो दो आरोपियों को छोड़ बाकी 8 आरोपी नाबालिग है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










