हादसा ::तलवारिया गांव के पास बाइक से गिर कर युवक घायल

बोआरीजोर-ललमटिया मुख्य मार्ग के तलवारिया गांव के पास हुई घटना
तस्वीर-31 सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बोआरीजोर. बोआरीजोर थाना अंतर्गत तलवारिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में आदिवासी युवक बेनामी हेंब्रम घायल हो गया है. वह हरक्का निवासी तलू हेंब्रम का पुत्र है. थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि बोआरीजोर से ललमटिया मुख्य मार्ग के तलवारिया गांव के पास बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया था. उसके हाथ व चेहरे पर चोट आयी है. इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बताया कि घायल खतरे से बाहर है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










