बच्चे के विवाद ने पकड़ा तूल, महिला को घर से खींचकर पीटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवडांढ थाना क्षेत्र के खरकिया गांव में बच्चे के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. इरफान अंसारी और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने हलीमा बीबी के घर में घुसकर मारपीट की. हलीमा बीबी को सिर पर चोटें आई हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट : देवडांढ थाना क्षेत्र के खरकिया गांव में बच्चे के विवाद को लेकर रविवार को एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में हलीमा बीबी (32) घायल हो गईं. घायल महिला ने गांव के ही इरफान अंसारी और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

हलीमा बीबी ने बताया कि वह अपने घर में चाकू से आलू काट रही थीं. इसी दौरान इरफान अंसारी और उनकी पत्नी घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान इरफान ने उन्हें धमकी भी दी. इसके बाद उन्हें घर से खींचकर अपने घर तक ले जाया गया, जहां फिर मारपीट की गयी. शोर सुनकर देवर और ससुर पहुंचे और उन्हें बचाया.

पति के बाहर रहने का भी लगाया आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं. पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी अमित मार्की ने बताया कि विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं. लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola