मेहरमा में जल्द शुरू होगा BPHU सेंटर, मुफ्त जांच से मरीजों को मिलेगी राहत
बना भवन | Prabhat Khabar Network
मेहरमा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) सेंटर जल्द ही चालू होने वाला है. यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होगा, जहां लोगों को कई महत्वपूर्ण जांचें मुफ्त में मिलेंगी. इससे ग्रामीण और गरीब मरीजों को निजी लैब के महंगे खर्च से मुक्ति मिलेगी.
प्रतिनिधि, मेहरमा. प्रखंड परिसर के समीप बना ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) सेंटर जल्द ही चालू होने वाला है. भवन का हैंडओवर हो चुका है, लेकिन जांच मशीनों और कर्मियों की बहाली नहीं होने से केंद्र अभी बंद पड़ा है.
लगातार पहल से हुआ भवन निर्माण
राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री सह महागमा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के लगातार पहल से भवन का निर्माण किया गया है. केंद्र शुरू होने से प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
मुफ्त में होंगी कई तरह की जांच
यहां कई तरह की जांचें मुफ्त में होंगी, जिससे बाहर निजी लैब में जांच कराने पर होने वाले खर्च का बोझ कम होगा. खासकर गरीब और ग्रामीण मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
मेहरमा में ही मिलेगी जांच की सुविधा
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार की यह काफी अच्छी पहल है और जल्द ही केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले जिन जांचों के लिए मरीजों को गोड्डा या अन्य शहरों में जाना पड़ता था, अब वह सुविधा मेहरमा में ही मिलेगी. इससे मरीजों को बाहर ले जाने की परेशानी भी खत्म होगी. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र संचालित होगा.
समय और पैसे दोनों की होगी बचत
स्थानीय लोगों ने बताया कि जांच के लिए अभी उन्हें 20 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. BPHU सेंटर शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी. आपात स्थिति में भी तुरंत जांच संभव हो सकेगी.
मशीन और स्टाफ की नियुक्ति की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मशीनों की स्थापना और स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए