तेलगामा के पास कोयला लोड ट्रक पलटा ,कोई हताहत नहीं

ललमटिया-महागामा मुख्य मार्ग के तेलगामा गांव के पास हादसा
बोआरीजोर. ललमटिया थाना अंतर्गत ललमटिया-महागामा मुख्य मार्ग के तेलगामा गांव के पास असंतुलित होकर कोयला लोड ट्रक पलट गया. ट्रक पलट जाने से केवल लदा कोयला लॉरी के बाहर गिर गया. इसमें चालक की जान बाल-बाल बच गयी. घटना शनिवार के दोपहर की है. राजमहल परियोजना के सीएचपी कार्यालय से कोयला लेकर ट्रक बिहार के एकचारी के लिए निकला था. इस दौरान ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि ट्रक परियोजना से कोयला खरीद कर ले जा रहा था .असंतुलित होकर ट्रक पलट गया. किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










