ePaper

विस चुनाव में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम, भयमुक्त होकर करें मतदान

Updated at : 25 Oct 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम, भयमुक्त होकर करें मतदान

केंद्रीय रिजर्व फोर्स के साथ थाना प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के द्वारा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के अगुवाई में फ्लैग मार्च अभियान निकाला गया. शुक्रवार को ठाकुरगंगटी थाना परिसर से होते हुए रुजी, भतखोरिया, बस्ता, आशा खापड़, बनियाडीह, पंजराडीह, नावाडीह, चजोरा, समदा गांव तक पैदल मार्च निकालकर आम मतदाताओं को जागरूक किया. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया फ्लैग मार्च के द्वारा आमलोगों तक संदेश पहुंचाने का काम किया जा रहा. ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान करें. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. आप स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें .किसी के बहकावे में या फिर भयभीत होकर या पैसे की लालच में आकर ऐसा काम नहीं करें. कहा कि आमलोगों को वोट देने के लिए डर हटाने का काम किया जा रहा है. बताया कि किसी भी परेशानी होने पर इसकी सूचना पुलिस फोर्स को देने को कहा गया है. आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola