ब्लैक ड्रैगन क्लब ने पहले मैच में दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन
ब्लैक ड्रैगन क्लब ने पहले मैच में दर्ज की जीत

कैथिया में सिदो-कान्हू युवा क्लब की फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड के कैथिया गांव स्थित एरो पार्क खेल मैदान में शुक्रवार को सिद्धों कान्हु युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में प्रमुख अंजर अहमद और जिप सदस्य व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो एहतेशामुल हक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उद्घाटन मैच में ब्लैक ड्रैगन क्लब दियाजोरी और शाह नगर शाहपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ब्लैक ड्रैगन क्लब ने पेनाल्टी शूट में एक गोल से जीत दर्ज की. खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों का मन मोह लिया. उद्घाटन समारोह में प्रमुख अंजर अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल समाज में अमन-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाते हैं. जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक ने कहा कि बसंतराय प्रखंड सुदूर क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे राज्य, देश और विदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें. आयोजक समिति के अध्यक्ष मो जावेद अख्तर ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच में झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. विजेता टीम को 30,000 रुपये नकद और एरो कप पुरस्कार के साथ अन्य आकर्षक उपहार दिए जाएंगे. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो इनामुलहक, पूर्व मुखिया समीम अख्तर, कांमनटेटर सह समाजसेवी मो जावेद इकबाल, कमेटी के उपाध्यक्ष मो हबीबुल्लाह, सचिव मो मकबूल, मंसूर आलम, मो रईस, मंटू यादव, मो जब्बार, पूरुषोत्तम जा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola