पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, परिजनों ने समय रहते उतारा

Updated:
विज्ञापन

AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर

गोड्डा के भेड़ा गांव में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. परिवार की सूझबूझ से उसे बचा लिया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

गोड्डा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव में शनिवार की सुबह कैलाश दास नामक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि, समय रहते परिजनों की नजर पड़ जाने और त्वरित तत्परता से युवक को फंदे से नीचे उतार लिया गया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश दास का पत्नी रेखा देवी से विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अपने घर में फंदा लगा लिया. घटना की भनक लगते ही परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. हालांकि, आर्थिक कारणों से परिजनों ने उसे भागलपुर ले जाने से मना कर दिया. इसके बाद युवक को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola