रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में युवक घायल
ईलाज करते स्वस्थ कर्मी पुलिस जानकारी लेती | Prabhat Khabar Network
मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हरिपुर निवासी मो. तबरेज अंसारी के पैर में दो जगह फ्रैक्चर आने पर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.
प्रतिनिधि, मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
आपके शहर में
हरिपुर निवासी युवक घायल
घायल की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी मो. तबरेज अंसारी (30) के रूप में हुई है.
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना ग्रामीणों ने मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को दी. प्रभारी के निर्देश पर गश्ती में मौजूद एएसआई राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा पहुंचाया.
पैर में दो जगह फ्रैक्चर
सीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉ. रंजन कुमार ने जांच के बाद बताया कि घायल के पैर में दो जगह फ्रैक्चर है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए