नवविवाहिता मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सुग्गी देवी की मौत पर पिता ने दर्ज कराया प्राथमिकी, आरोपी न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा पंचायत निवासी सीताराम यादव ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सुग्गी देवी की हत्या के मामले में पथरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री की शादी सोनारचक निवासी गोविंद यादव के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद से दहेज की मांग को लेकर पुत्री को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर दामाद गोविंद यादव, ससुर सुभाष यादव एवं उनकी पत्नी ने उनकी पुत्री को मार डाला. पुलिस ने मामले में आरोपी दामाद गोविंद यादव को गिरफ्तार कर पथरगामा थाना लाया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजकर गोड्डा जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola